आज रिटायर हो रहे हैं DGP अशोक कुमार, पुलिस लाइन में भव्य विदाई समारोह आयोजित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके साथ कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार भी मौजूद रहे।

Ad
Ad

.
आज रिटायर हो रहे हैं DGP अशोक कुमार
गुरुवार को डीजीपी अशोक कुमार के रिटायमेंट में परेड का आयोजन किया गया। बता दें अशोक कुमार ने साल 2020 में उत्तराखंड के डीजीपी की कमान संभाली थी। पुलिस सेवा में आज अशोक कुमार का आखिरी दिन है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सभी जिलों के एसएसपी, डीआईजी और आईजी शामिल रहे।

पुलिस लाइन में भव्य विदाई समारोह आयोजित
डीजीपी अशोक कुमार के साथ निरीक्षण वाहन में कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी अमित सिन्हा भी मौजूद रहे। बता दें अशोक कुमार सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचे थे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें 34 साल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया था।