दीप गंगोला का जाना जनसरोकारों की बड़ी क्षति: डॉ जंतवाल

ख़बर शेयर करें

नैनिताल एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता राज्य आंदोलनकारी दीप गंगोला की की मृत्यु से नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जन सरोकारों के प्रति समर्पित रहने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है। उनके चले जाने से उनके साथ कार्य कर चुके लोगों में से एक पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि


जब भी कोई न्याय पूर्ण आवाज चाहे नैनीताल, उत्तराखंड या लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर उठी अपनी व्यस्तता ओं के बीच भी उसमें भागीदारी के लिए अवश्य समय निकालते रहे। पिछले दिनों सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर तल्लीताल गाँधी चौक के धरना /प्रदर्शन में भी वे सम्मिलित हुए! चाहे आई कैम्पस आयोजन हो, सांस्कृतिक गतिविधियां हों सबमें महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते रहे।
एतिहासिक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के कठिन दौर में भी उनकी भागीदारी व सक्रियता निरन्तर बनी रही, इसीलिए उन्हें राज्य आंदोलनकारी घोषित किया गया।
उनके निधन से नैनीताल ने अपने एक आदर्श व्यक्तित्व को खो दिया, जिनकी कमी हमेशा महसूस होगी
उनके साथ बिताये गया समय हमेशा याद रहेगा, हमेशा होंसला अफजाई करते रहे साथ ही सकारात्मक पहल के लिए प्रेरित भी करते रहे!
उनका पूरा परिवार स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने में समर्पित है! नैनीताल के सुसस्कृत परिवारों में उनके परिवार का विशिष्ट स्थान है!