होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Beautician Dies in Indore: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
इंदौर: इंदौर के तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटीशियन सोनाली शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार सुबह एक कारोबारी मित्र के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा लिया था। कुछ घंटे बाद कारोबारी मित्र कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ को बताया कि उसकी दोस्त की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है।
सोनाली को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
तिलक नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


