हल्द्वानी- छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख

हल्द्वानी – कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहे इंतजार को खत्म कर दिया है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन होगा। छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया।
चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही कुमाऊं मंडल के कॉलेज परिसरों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। छात्र संगठन और संभावित प्रत्याशी अब प्रचार-प्रसार और चुनावी रणनीति बनाने में जुटेंगे। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज परिसरों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही छात्र नेताओं की सक्रियता भी तेज होगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


