#Death #film #star #bollywood 66 साल की उम्र में इस अभिनेता का निधन, शाह रुख खान संग इन फिल्मों में किया काम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Rio Kapadia Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। चक दे इंडिया और दिल चाहता है जैसी फिल्मों फिल्म एक्टर रियो कपाड़िया का 14 सितंबर को निधन हो गया। एक्टर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ है।

-->

सोनी राजदान से लेकर कई एक्टर्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 1957 में जन्मे वेटरन एक्टर रियो के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने अपने लंबे बॉलीवुड करियर में सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कई टीवी शोज में भी काम किया था।

रियो कपाड़िया के निधन की दोस्त ने दी जानकारी
सपने सुहाने लड़कपन के एक्टर के निधन की जानकारी इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए उनके दोस्त फैसल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि एक्टर का अंतिम संस्कार कल यानी कि 15 सितंबर को गोरेगांव के शिव धाम शमशान भूमि में किया जाएगा।