Rashifal 6 May 2026: मेष को नौकरी में प्रमोशन के योग, वृष वालों का हो सकता है ब्रेकअप, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

ख़बर शेयर करें

Aaj ka Rashifal 6 May 2026

Aaj ka Rashifal 6 May 2026 Budhvar Wednusday Mesh to Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 6 मई को ग्रहों की चाल राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार 6 मई को मंगल (Mangal), सूर्य (Surya), बुध आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सभी 12 राशियों के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

मेष (Mesh)  राशि का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति आपकी होगी। आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान चंद्रमा और सूर्य-बुध की उपस्थिति करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान दिला सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो उसमें लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के आसार हैं। यदि लव लाइफ में हैं तो रिश्ते मधुर होंगे। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। 6 मई को आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। नौकरी में आपको नए अवसर मिलेंगे। 

वृषभ (Vrash) राशि का दैनिक राशिफल

वृष वालों के लिए बुधवार का दिन आपके लिए सतर्कता और गहन शोध कराने वाला रहेगा। आपकी राशि के अष्टम भाव में बैठे चंद्रमा और शुक्र की उपस्थिति आपके आकर्षण को बनाकर रखेगी। इसी के साथ आठवें भाव में बैठे चंद्रमा आपको बिजनेस में लाभ दिलाएंगे। आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है। हो सकता है नौकरी को लेकर कुछ चुनौतियों का सामाना आपको करना पड़े। धैर्य से काम लेने की आपको जरूर है। लव लाइफ में हैं तो पार्टनर के साथ छोटा से विवाद से ब्रेकअप हो सकता है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखने की आपको जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। निवेश करना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाएं समय अनुकूल नहीं है। 

मिथुन (Mithun) राशि का दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन साझेदारी और वैवाहिक सुख दिलाएगा। आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और आपकी ही राशि में गुरु उपस्थित होने के चलते बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। नौकरी में आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस बढने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के लिए शादी के आफर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। सेहत में सुधार होगा। काम में नए अनुबंध बन सकते हैं। 

कर्क (Kark) राशि का दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आपके लिए विजय और अनुशासन लेकर आएगा। आपकी राशि के छठे भाव में विराजे चंद्रमा करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे। अपनी बुद्धिमानी के बल पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। सेहत कालेरक खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है। बिजनेस में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलने लगेगा। 

सिंह (Singh) राशि का दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्रिएटिविटी कराएगा। आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और आपकी राशि में केतु की स्थिति थोड़ा गंभीर बना सकती है। यदि आप शिक्षा और कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। निवेश से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ में आपका रोमांस और आकर्षण बढ़ सकता है। जॉब में आपको नए प्रोजेक्ट्स हाथ लगेंगे जो आपकी तरक्की का रास्ता खोल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आज लिए निर्णय सही होंगे। 

कन्या (Kanya) राशि का दैनिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराएगा। आपकी राशि के चतुर्थ भाव में विराजमान चंद्रमा  बिजनेस में स्थिरता जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूती होगी। कार्यस्थल का वातावरण अच्छा रहेगा। घर या वाहन खरीदने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। मां का सहयोग आपको मिलेगा। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति के मौके मिलेंगे। 

तुला (Tula) राशि का दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन पराक्रम और सामाजिक सक्रियता बढ़ाएगा। आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा करियर में साहसपूर्ण निर्णय कराएंगे। छोटी मोटी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक लाभ आपको मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ से आपको जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। आप एनर्जेटिक महसूस कहरेंगे। आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आत्मविश्वास से नई ऊंचाई हासिल करेंगे। 

वृश्चिक (Vrashchik) राशि दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन धन संचय कराने वाला रहेगा। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। आपकी राशि के द्वितीय भाव में विराजमान चंद्रमा आर्थिक लाभ के प्रबल योग बना रही है। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपकी नई डील हो सकती है। नौकरी पेशा हैं तो आपकी वाणी से अधिकारी प्रभावित होंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में आपकी स्थिरता आ सकती है। हालांकि सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। आंखों या दांतों में समस्या हो सकती है। पुराने निवेश से आपको लाभ दिला सकते है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। 

यह भी पढ़ें : Copper Jyotish Tips: किन लोगों को पहनना चाहिए तांबा, बच्चों को गले में तांबे का सिक्का पहनाने से क्या होता है, जानें तांबे के ज्योतिषीय उपाय 

धनु (Dhanu)  राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि: कल का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और मानसिक प्रसन्नता का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा का गोचर है. आप नई ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेंगे. करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता खिलेगी, जिससे सफलता निश्चित है. बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांस और प्रगाढ़ता बढ़ेगी. स्वास्थ्य और फिटनेस पर आपका ध्यान रहेगा. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. निर्णय लेने की क्षमता सटीक रहेगी. नई शुरुआत और तरक्की के लिए कल का दिन सर्वश्रेष्ठ है.

मकर (Makar) राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन खर्च बढ़ाएगा। आपकी राशि के द्वादश भाव में बैठे चंद्रमा नौकरी में काम का बोझ बढ़ा सकते हैं। इसलिए अधिक रहने से मानसिक थकान हो सकती है। आर्थिक रूप से आपके खर्च बढ़ेंगे। बजट पर ध्याान दें। यदि आप व्यापरी हैं तो कोई बड़ा निवेश करने से बचें। आर्थिक हानि की आशंका दिख रही है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना हाहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। शारीरिक थकान हो सकती है। 

कुंभ (Kumbh) राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन भारी लाभ और उपलब्धियों भरा रहेगा। एकादश भाव में बैठे चंद्रमा और आपकी राशि में राहु का संचार बड़े जोखिम लेने और सफल होने में मदद करेगा। आय के नए साधन बनेंगे। करियर में सफलता और  प्रमोशन मिल सकता हे। व्यापार में नई योजना आपको मुनाफा दिला सकती है। यदि आप लव लाइफ में हैं तो खुशियां मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्ती और सामाजिक संबंधों से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। किस्मत का पूरा साथ आपको ​मिलेगा। 

मीन (Meen) राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा गोचर आपकी राशि यानी मीन में मंगल-शनि की युति आपको कर्मठ और अनुशासित बना रही है। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल हो सकती है। बिजनेस में विस्तार होगा। आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत मिलते दिख रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपके मधुरता बढ़ेगी। काम की अधिकता से बचें।