भीषण गर्मी का अंदेशा: स्कूलों का समय बदला

ख़बर शेयर करें

7.30 से 1.00 बजे तक होगा स्कूल टाइम
शाहजहांपुर skt. com

जनपद में अचानक बढ़े तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते बच्चों को लू और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराएं और गर्मी से बचाव के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें।

अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को धूप से बचाकर रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।