नैनीताल के पीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली… परिवार में मचा कोहराम…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की। आईआईटी रुड़की से तीन दिन से लापता पीएचडी छात्र का शव रात आसफनगर झाल के पास गंगनहर से बरामद हुआ। छात्र की पहचान 34 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र जवाहर लाल आर्य के रूप में हुई है, जो आईआईटी में पीएचडी के तीसरे वर्ष का छात्र था।
मूलरूप से नैनीताल के गेठिया सेनिटोरियम मकान नंबर सात निवासी मोहित कुमार रुड़की कैंपस से पिछले तीन दिन से लापता था। रविवार रात पुलिस को आसफनगर झाल के पास नहर में एक शव होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके से शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई। इसके बाद आईआईटी प्रशासन और परिजनों को सूचित किया। सोमवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आईआईटी प्रशासन की ओर से मोहित की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। परिजनों के बयान और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS