Aaj Ka Mausam: अगले 12 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

Aaj Ka Mausam:  अगले 12 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam:  देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश और तूफान कहर बरपाने वाला है। वहीं मौसम विभाग ने 13 मई को देश के ग्यारह राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली भी अपना कहर बरपा सकती है। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने किसानों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज बादल छाए रहेंगे। 14 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी के साथ आंधी और हल्की बारिश होगी।

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम भाग ने 16 मई तक कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। जबकि 17 मई को कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है. 18 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पंजाब में भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटिर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी।