बड़ी खबर-प्रमोशन में आरक्षण में कैडर वाइज रोस्टर के मसले पर कोर्ट ने मांगा जवाब

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



नैनीताल हाईकोर्ट ने राजकीय सेवाओं में प्रमोशन में आरक्षण के लिए कैडर वाइज रोस्टर बनाने के मसले पर उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार को छह हफ्ते का समय दिया है जवाब दाखिल करने के लिए। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 23 फरवरी 2023 की तारीख दी है।

-->


सचिवालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्मिक संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को संगठन की ओर से दायर याचिका पर मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई।



याचिका में सुप्रीम कोर्ट के 28 जनवरी 2021 को जनरैल सिंह बनाम लक्ष्मी नारायण के केस का हवाला देते हुए कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिए थे कि राजकीय सेवाओं में राज्य सरकार प्रमोशन में आरक्षण के लिए कैडर वाइज रोस्टर तैयार करें।

उत्तराखंड में इस आदेश का अभी तक पालन नहीं किया गया। इस दौरान कोर्ट ने पूछा है कि वर्ष 2016 में सरकार को दी गई जस्टिस इरशाद हुसैन की रिपोर्ट पर क्या निर्णय लिया गया?