दंपति ने वंदे भारत के सामने कूदकर की आत्महत्या, अब तक नहीं हुई पहचान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दंपति ने वंदे भारत के सामने कूदकर की आत्महत्या haridwar

हरिद्वार शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक दंपति ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना रविवार को सेक्टर-2 बैरियर के पास हुई, जिससे रेलवे ट्रैक के आसपास अफरा-तफरी मच गई.

ADVERTISEMENTS

दंपति ने वंदे भारत के सामने कूदकर की आत्महत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दंपति काफी देर से ट्रैक के किनारे टहलते नजर आ रहे थे. जैसे ही वंदे भारत ट्रेन नजदीक पहुंची, दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए. ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले को लेकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरोंको खंगाला, ताकि पता चल सके कि दोनों कहां से आए थे और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS