Corona Cases In India: कोरोना का अटैक !, Covid-19 के एक्टिव केस 1000 के पार, जानें आपके राज्य में कितने मरीज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

corona cases in india Covid-19

Corona Cases In India: देशभर में एक बार फिर कोविड-19(Covid-19) के केसिस सामने आ रहे हैं। बता दें कि कोरोना में भारत के कुल एक्टिव केस 1000 के पार हो चुके है। 1009 केसिस में(Corona Cases ) सबसे ज्यादा कोविड के मरीज केरल में पाए गए है। जहां दर्ज मामलों की संख्या 430 हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सतर्क रहने और सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
covid-19-rising-again-in-india

राज्यों के हिसाब से कोविड-19 के आंकड़े Corona Cases In India

  1. केरल – 430
  2. महाराष्ट्र – 209
  3. दिल्ली – 104
  4. गुजरात – 83
  5. तमिलनाडु – 69
  6. कर्नाटक – 38
  7. उत्तर प्रदेश – 15
  8. पश्चिम बंगाल – 11
  9. उत्तराखंड – 2


बंगाल में पैर पसार रहा कोरोना

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भी Covid-19 तेजी से पैर पसार रहा है। यहां भी संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। रविवार शाम ही चार नए मामले दर्ज किए गए। जिससे राज्य में एक्टिव केसिस की संख्या 11 हो गई है। बता दें कि 19 मई को बंगाल में केवल एक मामला सामने आया था।

बेंगलुरू में कोरोना से मौत

बेंगलुरू में कोविड-19 संक्रमण से एक 84 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस बुजुर्ग को पहले से ही कई सारी गंभीर बीमारियां थी। 13 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 17 मई को उसकी मौत हो गई। कर्नाटक में अब तक 38 एक्टिव केसिस हैं। जिसमें से 32 मामलें बेंगलुरू से ही दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे नए मामले

तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो कोरोना वायरस के मामलों में तेजी दिख रही हैं। अब तक दिल्ली में 23 से ज्यादा मामले आ गए है। जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

ADVERTISEMENTS