कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, कार्यकर्ताओं से की एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
राजीव महर्षि congress on uttarakhand panchayat election

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के निर्णय का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इसे संगठन विस्तार का उत्सव बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की है.

ADVERTISEMENTS

सरकार ने किया पंचायतों को नौकरशाही के अधीन : महर्षि

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में लंबे समय से पंचायती राज व्यवस्था को राज्य सरकार द्वारा स्थगित रखा गया है. ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक सब कुछ जनप्रतिनिधित्व विहीन हो गया था. जिला सरकार नाम की यह व्यवस्था कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद पहले प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया, फिर इसे प्रयोगशाला बनाते हुए जनप्रतिनिधियों को ही प्रशासक बनाया गया और इसी माह एक बार फिर पंचायतों को नौकरशाही के अधीन कर दिया गया था.

HC के आदेश के बाद पंचायत चुनाव कराने को तैयार हुई सरकार : महर्षि

महर्षि ने कहा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार अब पंचायत चुनाव के लिए तैयार हुई है, इसलिए इस अवसर का कांग्रेस पार्टी लाभ उठाएगी. महर्षि ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज कानून लागू किए जाने से देश का एक बड़ा स्वप्न साकार हुआ था. महर्षि ने ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक सभी पदों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने की जरूरत बताई, ताकि प्रदेश में कांग्रेस फिर एक बार जनादेश प्राप्त कर सके.

करण महरा और नेता प्रतिपक्ष करेंगे जिलों का दौरा

राजीव महर्षि ने कहा कि पंचायत चुनाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास है, इसलिए इसे बहुत संजीदगी से लेने की जरूरत है. पंचायत चुनाव की पृष्ठभूमि ही अगले चुनाव में कांग्रेस को वापस सत्तारूढ़ करने का आधार बनेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य खुद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए जिलों का दौरा करेंगे

ADVERTISEMENTS