“मैं क्या करूं, मरने दो…”, नशे में धुत्त होकर चड्डी-बनियान पहने पड़ा रहा डॉक्टर, इलाज के अभाव में मरीज की मौत,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
drunk-government-doctor-did-not-come-for-treatment-injured

एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। यूपी के ललितपुर जिले में अमानवीय चेहरे की ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस घटना ने पूरे स्वास्थय सिस्टम पर स्वाल खड़े कर दिए है। यहां पर एक मरीज की इलाज के अभाव के कारण मौत हो गई। इलाज ना होने की वजह थी डॉक्टर जो शराब के नशे में घुत होकर सो रहा था। चलिए विस्तार से पूरा मामला जान लेते है।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtube.com/shorts/0ldZjaDQNvM?si=UK9QPsWmjLmjCRw7

नशे में धुत्त होकर चड्डी-बनियान पहने सोता रहा डॉक्टर

दरअसल ललितपुर जिले में एक 51 साल का होमगार्ड ड्यूटी पूरी कर घट लौट रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने मोहनलाल को टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल हुए मोहनलाल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार इलाज के लिए लेकर आए। लेकिन यहां का नजारा देखकर वो भी हैरान रह गए।

इलाज के अभाव में मरीज की मौत

यहां पर उन्हें ना कोई डॉक्टर मिला और ना ही जवाब। ये उनके लिए किसी बुरी सपने से कम नहीं था। आखिर में जब डॉक्टर के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देखने वाला था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर साहब शराब के नशे में झूम रहे थे।

नशे में धुत्त चड्डी और बनियान पहने हुए अपने कमरे में ही पड़ा रहा। डॉक्टर का नाम वंश गोपाल गुप्ता है। वो वहां बैठकर मोबाइल गेम खेल रहा था। जिसके बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रही है। वहीं अब इस मामले में ललितपुर के CMO ने एक कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए है।

“मैं क्या करूं, मर जाने दो”- डॉक्‍टर का जवाब

कमरे के अंदर डॉक्टर को ना ही किसी की चीख-पुकार सुनाई दी और ना ही किसी की जान की कीमत की परवाह थी। जब परिवार वालों ने गुस्से में कहा, “आपके कारण हमारे मरीज की जान चली गई।” तो इसपर डॉक्टर ने कहा कि, “तो मैं क्या करूं, मर जाने दो।” बता दें कि ज्यादा खून बह जाने के कारण मोहनलाल की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS