कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पहुँचे चमोली, आमरण अनशन कर रहे पहाड़ी आर्मी के प्रवीण काशी का तुड़वाया अनशन दिया यह आश्वासन देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

गैरसैण राजधानी स्थापित करने की मांग को लेकर चमोली के पुरसाडी जेल में अनशन पर डटे प्रवीण सिंह काशी को कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जूस पिलाकर उनके आंदोलन को स्थगित करवाया साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया की आपका मंतव्य ठीक है । इसकी प्रशंसा करते हैं साथ ही आपको आश्वासन देते हैं कि कांग्रेस की सरकार स्थापित होने के बाद आप की मांग को पूरा किया जाएगा ।

प्रवीण काशी पहाड़ी आर्मी के संस्थापक सदस्य आंदोलन के दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल डाल दिया था जिसके बाद उन्होंने जमानत लेने से इनकार करते हुए जेल में गैरसैंण राजधानी स्थापित करने के लिए अनशन शुरू कर दिया ।

मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सदस्यता प्रमुख उत्तराखंड राजेश सिंह भंडारी प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने निश्चित रूप से कहां की सरकार आने के बाद गैरसैंण को राजधानी बनाने का कार्य किया जाएगा । पहाड़ी आर्मी के संयोजक एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत ने कहा कि उनके संस्थापक सदस्य प्रवीण पासी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आश्वासन पर अपना अनशन स्थगित किया है उन्होंने मांग को पूरा करने के लिए कांग्रेस ने जो आश्वासन दिया है हम समझते हैं कि यह शीघ्र ही पूरा होगा प्रवीण सिंह काशी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर विजय सिंह को राजधानी के रूप में देखना चाहते हैं इसके लिए चाहे उन्हें अपनी जान की बाजी ही क्यों नहीं लगानी पड़े।

ADVERTISEMENTS