टैक्सी संचालकों के बकाये का भुगतान कराने में इस तरह काम आया कांग्रेस का दीपक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

सम्भागीय परिवहन कार्यालय आर. टी.ओ रोड में कुमाऊँ टैक्सी यूनियन हल्द्वानी द्वारा कोविड वैक्सीनेशन में चलने वाले वाहनों का लगभग पाँच माह से रुके हुए भुगतान के सम्बन्ध आज एक सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया। धरने में समर्थन देने के लिए दीपक बलूटियाया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रतिभाग किया गया जिसमें इनकी प्रमुख माँगें जिनमें पाँच माह से रुका हुआ गाड़ियों का भुगतान जिसमें इन्हें दो माह का भुगतान हुआ हैं व गाड़ियां लगभग निरंतर आठ माह से सेवाएं दे रही हैं।

भुगतान ना होने के कारण इनको अधिक परेशानियों का सामना कर पड़ रहा हैं जिसमें इनको बैंक का ऋण , परिवार का भरण पोषण सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। धरने में दीपक बलुटिया द्वारा कहा गया कि जब तक इनका भुगतान नहीं हो पाता हैं तब तक यह लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हैं जिससे वैक्सीन कार्यक्रम में परेशानी आ सकती हैं। अतः हमारा निवेदन हैं कि इनका शीघ्र बाकी शेष भुगतान कराया जाये ।

धरने में मुख्य रूप से दीपक बलुटिया, जीवन तिवारी, भुवन तिवारी, महेशानन्द, मनोज कुमार टम्टा, कुनाल गोस्वामी, एडवोकेट बृजेश बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, रिहान मिया, मो. शरीफ , रजत भट्ट, नफीज अहमद, प्रीत पाल सिंह, अंकित कनवाल, रियाज, आरिफ खान, तौहीद मिया अशद, संतोष कुमार, नारायण सिंह कुटियाल, शंकर प्रसाद टम्टा, नासिर हुसैन, अब्दुल हुसैन, पुरन बोरा आदि रहें

ADVERTISEMENTS