कमिश्नर रावत का एनएच को अल्टीमेटम मंगलवार तक यातायात हो शुरू

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विगत दिवस काठगोदाम के कॉल टैक्स पर निर्माणाधीन पुल का एक बार फिर निरीक्षण किया उन्होंने एन एच के अधिकारियों अल्टीमेटम देते हुए कहा कि किसी भी हालत में मंगलवार 3:00 बजे तक पुल पर यातायात चालू हो जाना चाहिए इसके लिए चौबीसों घंटे मजदूर काम पर जुटाए जाएं। पहाड़ के प्रवेश द्वार पर कलसिया पुल पर हो रही प्रगति को लेकर कमिश्नर दीपक रावत काफी रूचि ले रहे हैं

उन्होंने कहा कि पहाड़ की लाइव लाइन को इस तरह से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने एनएचके ए ई एमबी थापा पुल को किसी भी स्थिति में मंगलवार तक चालू कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वह सोमवार रात्रि 12:00 बजे पुल का निरीक्षण करें और इसकी रिपोर्ट उन्हें मंगलवार सुबह तक दे।

जिस तरह से कमिश्नर दीपक रावत ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी रुचि दिखाई है उससे निश्चित रूप से इसमें इन मामलों में सुधार आया है और कई कामों में प्रशासनिक मशीनरी तेजी से दौड़ी है

ADVERTISEMENTS Ad