Chunav 2025 Date: चुनाव की तारीखों का ऐलान!, दो चरणों में होंगे मतदान, यहां देखे पूरी लिस्ट

Bihar Chunav 2025 Date: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। दो चरणों में राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। तो वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग होगी। सभी सीटों पर एक साथ मतगणना होगी। जो कि 14 नवंबर को की जाएगी। चलिए Bihar Election district wise Date जान लेते है।
Bihar Chunav 2025 Date: पहला चरण (First Phase)
18 जिलों की 121 विधानसभा सीटें
- गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- नामांकन की जांच (Scrutiny): 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार
- मतदान की तिथि: 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
- मतगणनाः 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
दूसरा चरण (Second Phase) 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटें
- नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
- नामांकन की जांच (Scrutiny): 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
- मतदान की तिथि: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
- मतगणनाः 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
- चुनाव पूर्ण होने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025 (रविवार) **
पहले चरण में 6 नवंबर को इन 18 जिलों में वोटिंग
- गोपालगंज
- सीवान
- बक्सर
- सारण
- मुजफ्फरपुर
- दरभंगा
- सहरसा
- मधेपुरा
- खगड़िया
- मुंगेर
- लखीसराय
- शेखपुरा
- नालंदा
- पटना
- वैशाली
- समस्तीपुर
- बेगूसराय
- भोजपुर
दूसरे चरण में इन 20 जिलों में 11 नवंबर को वोटिंग
- पश्चिम चंपारण
- पूर्वी चंपारण
- शिवहर
- सीतामढ़ी
- मधुबनी
- सुपौल
- अररिया
- किशनगंज
- पूर्णिया
- कटिहार
- भागलपुर
- बांका
- जमुई
- नवादा
- गया
- जहानाबाद
- अरवल
- औरंगाबाद
- रोहतास
- कैमूर (भभुआ)



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें