लैपटॉप में है Windows 10?, तो 14 अक्टूबर के बाद काम करना बंद कर देगा सिस्टम!, जानिए क्यों हो रही ऐसी बातें?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
windows-10-laptop-will-stop-working-14-oct

14 अक्टूबर के बाद से आपका लैपटॉप (Laptop) काम करना बंद कर देगा। पिछले काफी दिनों से लोगों के बीच ये जानकारी फैल रही है। कहा जा रहा है कि 14 अक्टूबर के बाद Windows 10 पर चलने वाले लैपटॉप काम नहीं करेंगे। अगर आपने भी ये सुना है तो ये पूरी तरह से अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला। हालांकि इसमें थोड़ी सी सच्चाई भी है।

ADVERTISEMENTS

14 अक्टूबर के बाद विंडोज 10 को माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) का सपोर्ट नहीं मिलेगा। लेकिन इससे आपके लैपटॉप की फंक्शनिंग पर असर नहीं पड़ेगा। पहले की तरह ही ये काम करेगा।

लैपटॉप में है Windows 10?, तो 14 अक्टूबर के बाद काम करना बंद कर देगा सिस्टम!

दरअसल 14 अक्टूबर से माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की है। जिसका सीधा मतलब है कि इस तारीख के बाद अगर विंडोज 10 पर चलने वाले सिस्टम में कोई बग या खामी आती है तो कंपनी द्वारा इसे ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच रिलीज नहीं किया जाएगा। इससे होगा ये कि इसको यूज करने वाले यूजर्स की सुरक्षा कमजोर हो जाएगी। साथ ही साइबर अटैक का खतरा भी बना रहेगा।

पहले की तरह काम करते रहेंगे सिस्टम

इस खबर के बाद ही ये अफवाह फैली कि 14 अक्टूबर के बाद विंडोज 10 वाले लैपटॉप और सिस्टम काम नहीं करेंगे। हालांकि ये सच नहीं है। बस सिर्फ फर्क इतना है कि माइक्रोसॉफ्ट अब इन सिस्टम के लिए कोई अपडेट नहींं देगा। बताते चलें कि कंपनी एक दशक के बाद विंडोज 10 को बंद कर रही है। साथ ही अपील भी कि है की यूजर्स विंडोज 11 में स्विच करें।

ADVERTISEMENTS