Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam: टूट जाएगा व्रत!, करवा चौथ पर महिलाएं न करें ये गलती, जानें नियम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam

Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam: वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार(Karwa Chauth 2025 Date) को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है।

ADVERTISEMENTS

महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। जिसके बाद रात को चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती है। व्रत को विधि विधान से पूरा करने पर देवी करवा की कृपा की प्राप्त होती है। हालांकि कुछ नियम होते है जो इस व्रत के दौरान निभाने होते है। छोटी सी गलती भी व्रत को तोड़ सकती है।

करवा चौथ पर महिलाएं न करें ये गलती Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam

महिलाओं द्वारा करवा चौथ के व्रत को विधिपूर्वक करने से पति-पत्नी का ये रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। साथ ही अखंड सुहाग की प्राप्ति भी होती है। हालांकि करवा चौथ व्रत ( Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam ) के कुछ नियम है जिन्हें करना बेहद जरूरी होता है।

करवा चौथ के दिन ये 5 काम भूलकर भी ना करें

  • अन्न या जल ग्रहण न करें
  • करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है।
  • करवा चौथ के दिन बाल ना धोएं
  • व्रत को बीच में न छोड़े
  • करवा चौथ के व्रत के समय दिन में ना सोएं
  • इस दिन काले, सफेद रंग के कपड़े न पहनें।

करवा चौथ के दिन क्या-क्या करें?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • सरगी (सास द्वारा दिया गया आहार) का सेवन करें।
  • सुहाग का सामान/ अन्न का दान।
  • चांद को देखकर ही व्रत खोलें।

करवा चौथ के दिन ये गलतिया ना करें

  • लड़ाई-झगड़ा करने से बचे।
  • नकारात्मक बातें ना सोंचे।
  • किसी के बारे में गलत न सोचें
  • किसी का अपमान न करें।
  • झूठ ना बोले।
  • कटु वचन कहने से बचें।
  • नाखून या बाल ना काटे।
ADVERTISEMENTS