हल्द्वानी से लालकुआं को आ रही कार की मोटरसाइकिल से हुई जबरदस्त भिड़ंत…. महिला और पुरुष गंभीर…. देखें वीडियो….

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में लालकुआं से हल्द्वानी के बीच बने कटों पर सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज हल्द्वानी की ओर से आ रही एक कार की गोरापड़ाव के कट पर हुई जबरदस्त टक्कर में मोटरसाइकिल सवार महिला एवं पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को ऑटो द्वारा क्षेत्र वासियों ने भेजा।

ADVERTISEMENTS

Video- https://youtu.be/sBCo0Yyl3Ic?si=c6Hb-gTSmX_rz4sO
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद हल्द्वानी से आ रही एक कार के सामने अचानक गोरापड़ाव के कट पर हाथीख़ाल की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार महिला पुरुष की जबरदस्त टक्कर हो गई, जैसे ही मोटरसाइकिल सवार महिला और पुरुष सड़क पर जोर से पटके तो आसपास की प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत ही उन्हें ऑटो में डालकर डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया, महिला की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है, वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

ADVERTISEMENTS