सरकार के सख्त आदेश!, हड़ताल में शामिल उपनल कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
UPNL employees involved in the strike will not get their salaries

अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों की 10वें दिन भी हड़ताल जारी है। इसी बीच हड़ताल के संबंध में उत्तराखंड शासन ने सख्त आदेश जारी किया है। आदेश मे कहा गया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। अब सरकार ने नो वर्क नो पे का आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

सरकार के सख्त आदेश!, हड़ताल में शामिल उपनल कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन

दरअसल सरकार ने ये स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी ऑफिस में अनुपस्थित रहेंगे उन्हें चिन्हित किया जाएगा। हड़ताल पर बैठे हैं उपनल कर्मियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। सरकार ने नो वर्क नो पे का आदेश लागू कर दिया है। बताते चलें कि करीब 10 दिनों से उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है।

सरकार ने छह महीनों के लिए हड़ताल पर लगाई रोक

आज उत्तराखंड सरकार ने राज्याधीन सेवाओं में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक भी लगा दी है। इसको लेकर सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक ये फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।इ सके साथ ही आने वाले छह महीनों तक राज्याधीन सेवाओं के कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की हड़ताल को निषिद्ध घोषित किया गया है

ADVERTISEMENTS