हल्द्वानी में दिवाली की रात अराजकता, युवक की बाइक में लगाई आग, CCTV भी कैमरा तोड़ा(देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली की रात हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। श्याम जनरल स्टोर के पास रहने वाले युवक विशाल की बाइक में कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया, जिससे आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

ADVERTISEMENTS

Video link- https://youtube.com/shorts/ScIZfI4i5-M?si=S0KAFXrluJT-Rnj_
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS