व्यापार मंडल में नटवरलाल बना अध्यक्ष ,सफाई कर्मचारी के हड़पे साढ़े 4 लाख

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नारायणबगड़ skt. com

ADVERTISEMENTS


नारायण बगड़ व्यापार मंडल के फर्जी तरीके से अध्यक्ष बने जयवीर कंडारी के खिलाफ सभी व्यापारी एकजुट होने लगे हैं उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से फर्जी तरीके से अध्यक्ष पद पर काबिज हुए जयवीर कंडारी को पद से हटाने की मांग की है ।

व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान साढ़े तीन सौ व्यापारियों में से ढाई सौ व्यापारियों को तो चुनाव की सूचना ही नहीं की गई अपने समर्थकों के बीच ही फर्जी तरीके से अध्यक्ष बन गए ।जबकि एक फर्जीवाड़ा और भी किया गया कुछ लोगों के नामांकन भी फर्जी तरीके से कर दिए जबकि उनके ना तो प्रस्तावक थे और नहीं अनुमोदक। और अपने ही लोगों द्वारा इन्हें क्रमशः 3,2,1 बोट देकर अपने आप को जीता हुआ घोषित करवा दिया।

जिन लोगों के नामांकन कराए उन लोगों का कोई भी अनुमोदन और प्रस्तावक नहीं होने की वजह से उनका नामांकन फर्जी तरीके से करवाया और फर्जी तरीके से ही उन्हें क्रमशः 3,2,1 वोट दिलाने से उनकी पोल खुल गई।


इसके अलावा सफाई कर्मचारी जिसे पर्यावरण मित्र कहा जाता है दिनेश कुमार के लिए आने वाले मानदेय को भी 5 सालों तक अपने कब्जे में रखा उसे दिनेश कुमार के अनुसार उसे कल 35 हजार रुपए दिए गए हैं जबकि जयवीर कंडारी के खाते के अनुसार ₹5 लाख आए हैं

बताया जा रहा है कि शराब कारोबारियों से सफाई के नाम पर 5000 रुपए लिए जाते हैं इसके अलावा 7 लाख रुपए का भी जिला पंचायत से घोटाला किया हुआ है।


व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले हस्तक्षेप करते हुए जयवीर कंडारी को पद मुक्त करते हुए इसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। ।

इधर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने ने कहा हमारे संगठन में किसी तरह से गलत कार्यो को तरजीह नही दी जा सकती है इस मामले में आरोप लगे हैं तो जांच करवा कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS