देर रात को तांडव मचा रहे हाथी, रिहायशी इलाकों में फैली दहशत, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून में देर रात को तांडव मचा रहे हाथी

राजधानी देहरादून के नवादा इलाके में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई. जब आधी रात को एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है.

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtube.com/shorts/PG7mzdkPNQc?si=-hKxhqino-T4t2X1

देहरादून में देर रात को तांडव मचा रहे हाथी

घटना देर रात की है. जब लोग अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे कि अचानक तेज धमाकों और टूटफूट की आवाज़ों से उनकी नींद टूट गई. जब लोगों ने घरों से बाहर झांककर देखा तो हाथी वाहनों को तहस-नहस कर रहा था. रात के सन्नाटे में हाथियों की यह दस्तक लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी.

घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां को किया क्षतिग्रस्त

घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां हाथी के हमले का निशाना बनी. भयभीत लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर यह नज़ारा देखने को मजबूर हुए और वन विभाग को तत्काल सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाथी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा चुका था.

पूर्व में भी क्षेत्र में आ चुके हैं हाथी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में जंगली हाथी ने दस्तक देकर क्षेत्र में इस तरह से नुकसान पहुंचाया हो. पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. हाथी का आतंक मचाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है.

ADVERTISEMENTS