सुरक्षित धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, प्रशांत महासागर में ड्रैगन यान की हुई लैंडिंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
axiom-mission-4-shubhanshu-shukla

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज धरती पर लौट आए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद धरती पर वापसी की है। बता दें कि ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत शुभांशु अपने तीन अंतरिक्ष यात्री के साथ स्पेस में गए थे। अब सभी ने सुरक्षित वापसी कर ली है। साल 1984 में राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला स्पेस की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए है।

ADVERTISEMENTS

सुरक्षित धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla

बता दें कि प्रशांत महासागर में उनका ड्रैगन यान लैंड कर चुका है। उनके साथ बाकी तीन अंतरिक्ष यात्री भी सुरक्षित लौट आए हैं। बता दें कि शुभांशु समेत चारों अंतरिक्ष यात्री टोटल 18 दिनों तक अंतरिक्ष में रहे।

कुछ देर में होगी सुरक्षा जांच

कुछ ही देर में शुभांशु शुक्ला समेत सभी चार यात्रियों की सुरक्षा जांच की जाएगी। बता दें कि यान के उतरने के करीब 10 मिनट बाद ये जांच की जाती है। विशेषज्ञों की टीम प्रशांत महासागर में मौजूद है। जहां पर ड्रैगन यान लैंड हुआ है।

ADVERTISEMENTS