दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई लापता, पति ने थाने में जाकर किया यह काम…..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दो बच्चों की मां अपने पति व दो नन्हे—मुन्ने बच्चों को छोड़ संदिग्ध हालातों में लापता हो गई है। पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। महिला के प्रेम—प्रसंग के चलते घर से फरार होने की आशंका जाहिर की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला बैग टांगकर कहीं जाती दिखाई दे रही है।

Ad
Ad


बच्चों को छोड़ महिला फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के तोली निवासी सुंदर सिंह बर्गली की पत्नी हल्द्वानी से फरार है। हल्द्वानी के मुखानी थाने में पति ने पत्नी उषा की गुमशुदी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।


सुंदर सिंह के अनुसार उसकी पत्नी दो माह पूर्व तक गांव में रहती थी। माता पिता न होने से वह गांव में सब कुछ बेचकर हल्द्वानी बच्चों के साथ आदर्श नगर में रहने लगा गत 6 मार्च को दिन में अचानक उसकी पत्नी दो बच्चों एक 4 साल की और दूसरी 6 महीने की बेटी को छोड़कर फरार हो गई।


सुंदर सिंह के अनुसार उसे शक है कि किसी पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ वह दिल्ली फरार हुई है। सुंदर सिंह ने पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार वह लगभग 3 तोला सोना और 50 हजार से अधिक रूपया लेकर गई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया में दोस्ती की कहानी नजर आ रही है। स्थानीय बाजार में खंगाली गई सीसीटीवी कैमरा फुटेज में भी महिला घर से गायब होती दिखाई दे रही है। फुटेज में वह अकेले दिखाई दे रही है।