# Wisdom #School विस्डम स्कूल में आज मनाया गया जन्माष्टमी त्योहार,राधा -कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ADVERTISEMENTS
आज विस्डम स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। जिसमें जूनियर कक्षा के विधार्थियों के बीच राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तनिष्क बोरा व सीमर कौर नर्सरी, देवांश बहुगुणा व गौरवी बिष्ट एलकेजी भाविका बिष्ट व नवराज सिंह यूकेजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ADVERTISEMENTS
इस मौके पर विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विधार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुधा सिंह, नीलम आर्या व शोभा पाण्डे आदि ने संचालन किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


