CBSE Board Result : 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, गंगनहर में कूदी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

CBSE board result : 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

CBSE Board Result : CBSE बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद रुड़की से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. परीक्षा में फेल होने से निराश एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए गंगनहर में छलांग लगा दी.

ADVERTISEMENTS

12वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास की है. 12वीं कक्षा में फेल होने के कारण छात्रा मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई थी. वह अकेले सोलानी पार्क के पास पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी. छात्रा को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया.

छात्रा की जान बचाई

इसी बीच एक युवक ने बिना समय गंवाए गंगनहर में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS