कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पूर्व राज्य मंत्री हेमंत द्विवदी के आवास पर भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले प्रदेश के लोक निर्माण पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा लाखों लोग पहुंच चुके हैं प्राकृतिक बाधाओं के चलते कुछ व्यवधान आया है विदेशों जैसी तकनीकी नहीं होने के चलते बधाए कुछ समय हावी रही धीरे-धीरे खत्म हो रही है.

ADVERTISEMENTS

पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि जिस तरह से जनता मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की एशिया लिखती है और अच्छा काम नहीं करने पर उन्हें चुनाव में हरा देती है उसी तरह से अधिकारियों की एसीआर लिखने का अधिकार जनता के प्रतिनिधि मंत्रियों को भी होना चाहिए ताकि अनुशासन बनाया जा सके. इस तरह से सेना में गलत काम करने पर पनिशमेंट मिलता है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है और अनुशासन बनने में मददगार साबित होता है.

हल्द्वानी पहुंचे सतपाल महाराज ने आज 24 करोड़ से अधिक योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए.और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली. इसके बाद उन्होंने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा के प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के घर पर जाकर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और अपने अनुभव को साझा किया.

कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ से भव्य स्वागत किया गया। जिसे देखकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज गदगद नजर आए।

वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का सभी से परिचय कराया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी मजबूत होती है। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार धाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है, बीच में बरसात और बर्फबारी के चलते यात्रा में कुछ अवरुद्ध आ गया था, लेकिन अब स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है और यात्रा दोबारा से सुरक्षित चल रही है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम करवाना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष से बेला तोलिया, कार्यक्रम के संयोजक हेमंत द्विवेदी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी और महिलाओं ने महाराज का स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश तिवारी, प्रमोद तोलिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, प्रताप बोरा कमल मुनि प्रमोद पंत खीम सामंत भुवन उपाध्याय मुखानी मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री कार्यालय कमाल किशन पांडे ने किया

ADVERTISEMENTS