#Bsnl अब कैंची धाम में नहीं होगी नेटवर्क की समस्या, BSNL ने शुरू की हाईस्पीड इंटरनेट सेवा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सालभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। कैंची धाम में और इसके आस-पास के इलाकों में लोगों को नेटवर्क की काफी दिक्कतें होती हैं। लेकिन अब श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात मिलेगी।

कैंची धाम में नहीं होगी नेटवर्क की समस्या
कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए देश से ही नहीं अपितु विदेशों से भी साल भर भक्त आते हैं। लेकिन धाम में भक्तों को नेटवर्क ना आने की और इंटरनेट की समस्या का सामना करना पड़ता था लेकिन अब लोगों को इस समस्या से निजात मिल गई है।

BSNL ने शुरू की हाईस्पीड इंटरनेट सेवा
बीएसएनएल ने कैंची धाम में हाईस्पीड इंटरनेट की सेवा शुरू कर दी है। हाईस्पीड इंटरनेट की सेवा शुरू होने के बाद अब धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी नेटवर्क की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि लोगों की काफी समय से इसको लेकर मांग थी जिसे की अब पूरा कर दिया गया है।

भक्तों की आस्था का केंद्र है कैंची धाम
कैंची धाम भक्तों की आस्था का केंद्र है। बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर कैंची धाम में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad