डम्पर और कार की टक्कर से भाई बहन की मौत,2 अन्य घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सेमवाल परिवार को जबरदस्त झटका परिवार में कोहराम

मुनिकी रेती थाना क्षेत्र में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर व्यासी के पास मालाकुंठी में सोमवार सुबह 7:30 बजे हादसा हुआ है। ऋषभ सेमवाल 22 वर्ष और उसकी बहन रक्षा सेमवाल 24 वर्ष पुत्री राकेश सेमवाल निवासी श्रीनगर, सुहानी 20 वर्ष पुत्री कमल सिंह निवासी रानीहाट, कीर्ति नगर, टिहरी व ईशानी गौड़ उम्र 20 वर्ष उत्तरी संजीव निवासी विकासनगर कार से कीर्तिनगर जा रहे थे। विपरीत दिशा में आ रहे खाली डंपर से माल कुंठी में आमने-सामने की भिड़ंत हुई, जिसमें ऋषभ और उसकी बहन रक्षा की मौत हो गई है। जबकि दो घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
रक्षा कीर्तिनगर के अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात बताई जा रही हैं। उनके पिता राकेश सेमवाल सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। यह जानकारी मुनिकी रेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान के हवाले से है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS