दुःखद – अल्मोड़ा के इस गांव में बारिश से मकान ढहने से 3 की मौत
सोमेश्वर skt. कॉम
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधान सभा क्षेत्र के वडयूडा गांव में मकान ढह गया। जिसमें तीन लोगों के मरने की सूचना है ।
मंगलवार सवेरे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम(डी.सी.आर.)और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से सूचना मिली की अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर के वडयूडा गांव में एक मकान ढह गया है। इसके नीचे कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ., पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर पहले ही मोटरमार्ग में मलबा आने से वो बाधित हो गया। अब सभी लोग पैदल ही जरूरी उपकरण लादकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
घटनास्थल पहुंचकर टीम ने स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में सघन ‘सर्च और रैस्क्यू अभियान’ चलाया।
टीमों ने मलवे के नीचे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रेमा देवी, 19 वर्षीय कल्पना आर्या और 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई। टीम को गुलाब राम मकान के बाहर के कमरे में सोने के कारण सुरक्षित मिला।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



डम्पर और कार की टक्कर से भाई बहन की मौत,2 अन्य घायल