ब्रेकिंग – नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मियों की हुंकार नियमित करो वरना होगा बहिष्कार (देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani skt.com

ADVERTISEMENTS

संकल्प बैंक्वेट हॉल में नेशनल हेल्थ मिशन के संविदा कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में उपस्थित कर्मियों ने एक स्वर से नियमितीकरण की मांग करते हुए संविदा कर्मियों को राज्य सरकार के कर्मियों की तरह वेतन और सुविधाएं दी जाए। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका उत्पीड़न जारी रहा तो वह आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में बहिष्कार करने को मजबूर होंगे

जनपद नैनीताल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्री बसंत गोस्वामी को अध्यक्ष एवं श्री प्रमोद भट्ट को महासचिव चुना गया,

कार्यकारिणी में श्री दीपक कांडपाल को उपाध्यक्ष,श्री हेम सिंह जलाल को कोषाध्यक्ष,श्री आनंद प्रकाश खंडूरी को सह कोषाध्यक्ष श्रीमती राधा मेहता को महिला उपाध्यक्ष, सचिव कृष्णपाल कौर संधू, उपसचिव श्रीमती हिमांशी बिष्ट, संगठन मंत्री स्वतिशील गुरुरानी, स्मिता तिवारी को चुना गया।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री कमलेश बचखेती को सौंपी गई, सह मीडिया प्रभारी श्री दीवान सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया।

जिला यूनियन के संयोजक श्री नंदन कांडपाल एवं श्री मदन मेहरा रहेंगे। सलाहकार मंडल में डॉक्टर संजय चौहान, डॉक्टर कृष्ण मुरारी गुप्ता, श्री पंकज तिवारी, श्री सरयू नंदन जोशी,श्री अजय भट्ट,श्री प्रताप सिंह बिष्ट, श्री दिनेश मठपाल, श्री राघवेन्द्र रावत रहेगें।

जनपद में लगभग 500 कर्मचारी संविदा के आधार स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न पदों पर विगत 15 / 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं साथ ही पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लगभग 6000 है।

बैठक में संविदा कर्मीयों ने स्वयं के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए राज्य सरकार से नियमितीकरण नियमावली में संशोधन कर मिशन कर्मियों के विनियमितिकरण / समायोजन का रास्ता तलाशने का आग्रह किया। साथ ही अनदेखी की दशा में प्रदेशव्यापी विरोध जिसमें आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के बहिष्कार हेतु बाध्य होने की चेतावनी दी गई।

ADVERTISEMENTS