ब्रेकिंग -लो जी हल्द्वानी के बच्चों का लालकुआं में हुआ अपहरण, 4 हुए अरेस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं एसकेटी फोटो कॉम

ADVERTISEMENTS

आजकल शॉर्टकट का रास्ता बना अपना कर युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं गलत संगति में पढ़ने के बाद युवाओं ने कल हल्द्वानी निवासी एक युवक को अपहरण उसे 7 घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर रखा सूचना पर पुलिस गई तो मैंने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पांचवां वहां से भागने में कामयाब हो गया.

रविवार को लालकुआं क्षेत्र में एक अपहरण का मामला सामने आया। जिसमें पुलिस ने मात्र 7 घंटे के अंदर जंगल से बंधक को छुड़वाने के साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर भी कर लिया। देर शाम लालकुआं पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गये। घटना का खुलासा करते हुए सीओ संगीता ने बताया कि हल्द्वानी से नानकमत्ता घूमने जा रहे युवक को लालकुआं से अपहरण कर 7 घंटे तक जंगल में बंधक बनाया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक एवं आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इस दौरान कुछ युवक भागने में सफल हो गए
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी निवासी प्रियांशु सती, बहन यीशु सती, आदित्य जोशी और ऋषभ घूमने के लिए नानकमत्ता जा रहे थे। तभी लालकुआं में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। नरूला होटल के सामने से दो बाइक सवारों ने ़ऋषभ का कैमरा छीन लिया। इसके बाद वह बाइक से हल्द्वानी की ओर भाग रहे प्रियांशु सती का पीछा कर उसे आकृति स्टोन क्रेशर वाली रोड में दबोच कर टांडा के जंगल में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके हाथ पांव बांध दिये। करीब 7 घंटे तक उसे बंधक बनाया। पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया, जबकि चार को पुलिस ने पकड़ लिया
सीओ लालकुआं संगीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव तिवारी उर्फ गोलू, , मनोज जोशी पुत्र अंबर दत्त जोशी निवासी दौलिया डी क्लास, विवेक वर्मा पुत्र पूरन लाल निवासी दुर्गापालपुर एवं एक नाबालिग किशोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा हुआ कैमरा भी बरामद कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। यीशु सती द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 364, 352, 323 और 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS