मौषम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, लोगों क़ो निकालने पड़े गर्म कपडे,इन जिलों में होगी गर्जन के साथ बारिश,

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उधमसिंह नगर नैनीताल चंपावत तथा पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा कुमाऊं मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों तथा गढ़वाल मंडल में कही कही गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में लीती में 26 कान्हाताल में 24. शामा लोहाघाट में 20.5 निकलट में 18 .धनोल्टी में 16. चकराता .द्वाराहाट में 15 .पौड़ी लैंसडाउन में 12 .नैनीताल में 11.5 सहस्त्रधारा और मुक्तेश्वर में 10 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

ADVERTISEMENTS

इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि 21 तारीख को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि भी हो सकती है.

मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च से लेकर 23 मार्च तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात गर्जन के साथ बरसात हो सकती है तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है

मौसम के बदले मिजाज के बाद एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है तथा लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिया है सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हैं तथा उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में बरसात की संभावना बनती हुई दिख रही है।

ADVERTISEMENTS