ब्रेकिंग-यहां आइटीबीपी का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार 6 जवान शहीद 32 घायल
ADVERTISEMENTS
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है. हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं. वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे. हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे. बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी में गिर गई. सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे. हताहत होने की आशंका है. अधिक जानकारी आनी बाकी है.
एक अधिकारी ने कहा कि हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज