रामनगर ब्रेकिंग- झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का खून से लथपथ शव, इलाके में मची सनसनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ramnagar dead body old man

रामनगर के पूछड़ी गांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक झोपड़ी के अंदर बुजुर्ग का लहुलुहान शव मिला। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS

झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का खून से लथपथ शव

घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार पूछडी इलाके में एक झोपड़ी के अंदर मौजूद वृद्ध का शव लहुलुहान हालात में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग की पहचान सलीम अली (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है बुजुर्ग झोपड़ी में अकेला ही रहता था। बुजुर्ग के परिजन अलग रहते थे।

बताया ये भी जा रहा है कि मृतक सलीम बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के किसी इलाके से अपनी जमीन बेचकर आया था। जमीन बेच कर उसे जो भी पैसे मिले थे वो भी उसी के पास थे। प्रथमदृष्टया मामला चोरी के बाद हत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। मामले को लेकर सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत ही मृतक के असल कारणों का पता लग पायेगा। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS