भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिग ब्रेकिंग -इस कद्दावर नेता को मिलेगी सूबे की कमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचक मंडल के सदस्यों का देहरादून में जमावड़ा

ADVERTISEMENTS

वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम पर लगेगी मुहर (सूत्र )

हलद्वानी /देहरादून skt. com

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर ने वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम पर मोहर लगा सकती है सूत्रों के अनुसार हमें जानकारी मिल रही है कि महेंद्र भट्ट के नाम पर मोहर लगने की पूरी संभावना है ।

उनके नेतृत्व में भाजपा राज्य में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच सही ढंग से समन्वय करने में सफल रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बद्रीनाथ चुनाव की हार के बाद केदारनाथ चुनाव में जबरदस्त वापसी की है वही नगर निकाय चुनाव में लगभग सभी निगम में भारतीय जनता पार्टी के मेयर जीतने में सफल रहे हैं

आज शाम नामांकन होने के बाद देर रात या कल तक भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा ।निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के निर्वाचक मंडल यानी की प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्य समिति के लिए मतदान करने वाले सदस्य देहरादून रवाना हो चुके हैं। सभी जिलों से मतदान में प्रतिभा करने वाले सदस्यों की देहरादून में नामांकन प्रक्रिया में भागीदारी होगी इसके लिए नैनीताल जिले से कई नाम है जिनमें मुख्य रूप से सांसद अजय भट्ट विधायक बंशीधर भगत संजय खाती जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट महेंद्र नेगी भावना मेहरा गोपाल रावत प्रदीप जनोटी,कमल नयन जोशी तथा भागीरथ लाल चौधरी नाम शामिल है

ADVERTISEMENTS