पेट्रोल पंप कर्मचारी की मामूली सी गलती पर भाजपा नेता ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भाजपा नेता सत्ता के नशे में ऐसे चूर हुए कि मामूली सी गलती के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी को लात और घूसों से मारते बुरी तरह से पीट दिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। बता दें कि मामला काशीपुर कहां है यहां पर पेट्रोल पंप कर्मचारी की मामूली सी गलती के लिए भाजपा नेता ने पंप मैनेजर और कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। लात घूसों से भाजपा नेता ने कर्मचारी की तो पिटाई की ही, साथ ही पेट्रोल पंप मालिक के साथ भी जमकर हाथापाई की।

ADVERTISEMENTS


दरअसल, पेट्रोल पंप कर्मचारी से डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया। जिसके बाद गलती को स्वीकारते हुए पंप संचालक ने टैंक खाली कर डीजल डालने की बात की, लेकिन भाजपा नेता को ये बर्दास्त नहीं हुआ और इस गलती के लिए भाजपा नेता और उसके भाई ने पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों में बहस होने लगी।


भाजपा नेता का पारा चढ़ गया और आपा खोते हुए बाजपा नेता कर्मचारी और मैनेजर के साथ हाथापाई करने लगे, जिसमें बीच बचाव में आये पेट्रोल पंप मालिक के साथ ही अभद्रता करने लगे। वहीं, पुरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हो गया। सत्ता की हनक इतनी थी कि भजपा नेता ने ही उलटा पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। दूसरी तरफ पेट्रोल पंप संचालक ने भी अपनी शिकायत कोतवाली में दी तो दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गये।

ADVERTISEMENTS