पति के साथ झगड़ा, डर था पीटेगा, घर से निकली पत्नी, थाने पहुंची तो हैवानियत, कांस्टेबल ने थाने के अंदर किया रेप, गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस ने एक बयान में बताया कि वह एक पड़ोसी के घर गई और अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी।

Seraikela-Kharsawan woman left home dispute husband fearing might beat reaching police station horrific constable raped station 5 police personnel including SHO Gamharia suspended | पति के साथ झगड़ा, डर था पीटेगा, घर से निकली पत्नी, थाने पहुंची तो हैवानियत, कांस्टेबल ने थाने के अंदर किया रेप, गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
सांकेतिक फोटो

Highlightsपति के साथ झगड़ा हो गया था।पति उसे पीटेगा, वह घर से निकल गई।पुलिसकर्मियों ने उसे आराम करने के लिए थाने में एक कमरा दिया।

ADVERTISEMENTS

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने थाने के अंदर अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला वहां शिकायत दर्ज कराने गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गम्हरिया थाने के प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपनी शिकायत में, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था।

उसे डर था कि उसका पति उसे पीटेगा, इसलिए वह घर से निकल गई। पुलिस ने एक बयान में बताया कि वह एक पड़ोसी के घर गई और अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की गाड़ी उसके घर पहुंची और उसी रात उसे थाने ले आई। बयान के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे आराम करने के लिए थाने में एक कमरा दिया।

महिला जब उस कमरे में थी, तभी थाने में वायरलेस ऑपरेटर के तौर पर तैनात आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना पर विपक्षी दल भाजपा ने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं, क्योंकि पुलिस प्रशासन को किसी का डर नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पैसे देकर मनचाहा तबादला हासिल करते हैं। 
 

ADVERTISEMENTS