Bigg Boss OTT 3: दो नहीं तीन शादियां कर चुके हैं YouTuber Armaan Malik, पायल नहीं ये थीं यूट्यूबर की पहली पत्नी

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

bigg-boss-ott-3-armaan malik payal malik kritika malik

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक(YouTuber Armaan Malik ) सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियों में बने रहते है। वो अपनी दो बीवियों की वजह से अकसर चर्चा में बने रहते है। ऐसे में इस बार वो अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक(Payal Malik) और कृतिका मलिक(Kritika Malik) के साथ बिग बॉस ओटीटी 3′ में बतौर कटेंस्टेंट शामिल हुए है।

जहां लोगों को अरमान का उनकी दोनों बीवियों के साथ ये अनोखा रिश्ता काफी पसंद आता है। हालांकि काफी कम लोग जानते है कि अरमान ने तीन शादियां की है। पायल मलिक उनकी पहली पत्नी नहीं बल्कि दूसरी पत्नी हैं।

YouTuber Armaan Malik ने 17 साल की उम्र में की शादी

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि Bigg Boss OTT 3 के घर में आए यूट्यूबर अरमान मलिक (YouTuber Armaan Malik ) ने दो नहीं बल्कि दो शादियां की है। बता दें की वो महज 17 साल के थे जब उन्होंने सुमित्रा नाम की एक लड़की से शादी रचाई थी। ऐसे में पायल उनकी पहली नहीं दूसरी पत्नी है।

View this post on Instagram

A post shared by Payal Malik (@payal_malik_53)

बीते साल अपने व्लॉग्स में अरमान की दोनों पत्नियों ने इस बात पर मुहर लगाई थी कि यूट्यूबर ने तीन शादी की है। उन्होंने बताया था कि कैसे उनसे पहले अरमान ने एक लड़की से शादी की थी। जिसके बाद दोनों की ना बनने पर दोनों अलग हो गए।

व्लॉग्स में किया इस बात का खुलासा

ऐसे में इस व्लॉग की एक क्लिप इंटरनेट पर सुर्खिया बटोर रही है। जिसमें पायल ने बताया कि वो अरमान की पहली शादी के बारे में जानती थी। पायल ने कहां कि अरमान की पहली शादी 17 साल में हुई थी। उन दोनों की नहीं बनी जिसकी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। कल अगर उनकी अरमान से नहीं बनी तो वो अलग हो जाएंगी। पूरी लाइफ मजबूरी के रिश्ते में थोड़ी रहता है।