उत्तराखंड कांग्रेस के बड़ी खबर, करन माहरा की छुट्टी, ये बने प्रदेश अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

ganesh godiyal

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड में कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने गणेश गोदियाल को फिर एक बार राज्य में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष पद सौंप दिया है। वहीं हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति और प्रीतम सिंह को प्रचार समिति की कमान दी गई है।

गणेश गोदियाल को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस आलाकमान ने गणेश गोदियाल को फिर एक बार उत्तराखंड कांग्रेस पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। AICC ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है।

khabar uttarakhand
ADVERTISEMENTS