पत्रकार पर हमले के बाद हल्द्वानी प्रशासन की सख्ती — अवैध निर्माण पर चला बुलडोज़र,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। ऊंचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान JJN न्यूज के पत्रकार दीपक अधिकारी पर चौहान बिल्डर से जुड़े दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना बीते दिन देर शाम की है। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/zX0D3bhkk28?si=gJFbrz7Apm1RpqLl


जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक अधिकारी ऊंचापुल के पास नहर किनारे बने अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान चौहान बिल्डर के दो बदमाश हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें अधमरा कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया।

video- https://youtu.be/zX0D3bhkk28?si=I-0DaRFs4_jGd-XS

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना का संज्ञान डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया। आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

ADVERTISEMENTS