बड़ी खबर: BJP नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री को बनाया हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

भाजपा की एक महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री सहित 2 अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS

उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में भाजपा की एक महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू सहित 2 अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है।

BJP नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री को बनाया हवस का शिकार

महिला नेत्री के मुताबिक, संजय मिश्रा, आलोक सिंह मोनू, गणेश गुप्ता और अजीत मिश्रा चंदन समेत कुछ लोगों ने उसका कथित वीडियो बनाया। आरोप है कि इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शोषण किया गया। महिला ने दावा किया कि जब उसने आरोपित लोगों का विरोध किया और आगे ऐसा करने से मना किया तो कथित वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज की FIR

महिला नेत्री का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए करीब 15 दिनों तक कोतवाली के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रभाव के कारण उसकी एफआईआर रोकी गई। महिला के अनुसार, बाद में उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। महिला के मुताबिक़ उसके पास अश्लील वीडियो भी मौजूद है। शिकायत और एविडेंस के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

ADVERTISEMENTS