पूर्व राज्य मंत्री ने कांग्रेस से तोड़ा नाता, उत्तराखंड की सियासत में मचा घमासान

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री रमेश चंद्र उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है।
मुनिकीरेती निवासी उनियाल ने अपना इस्तीफा सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस से करीब 40 साल पुराना नाता तोड़ने का ऐलान किया है। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इस्तीफा पत्र में रमेश चंद्र उनियाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें महसूस हो रहा था कि संगठन के भीतर संवाद और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के बीच उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से अलग होने का निर्णय लिया है।
उनियाल के इस्तीफे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


