हादसे का शिकार हुई भाजपा विधायक, बाइक की टक्कर से मची अफरा-तफरी
हादसा उस वक्त हुआ जब वे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने प्रेमनगर से बैकुंठपुर जा रही थी। रास्ते में उनकी गाड़ी को…
भाजपा विधायक रेणुका सिंह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने प्रेमनगर से बैकुंठपुर जा रही थी। रास्ते में उनकी गाड़ी को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। विधायक रेणुका सिंह जनजातीय कार्यक्रम में शामिल होने प्रेमनगर से बैकुंठपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि विधायक बाल-बाल बच गई। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


