बिग ब्रेकिंग -यहाँ प्राइमरी शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट

ख़बर शेयर करें

विधायक उमेश काऊ की उपस्थिति से मामला हुआ हाई प्रोफाइल

देहरादून skt. com

देहरादून से बड़ी खबर है यहाँ नूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला हुआ है। इसके पीछे क्या कारण रहे हैं विद्यालय में ही मारपीट के बाद अब यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है क्योंकि यहां पर भाजपा की विधायक की उपस्थिति इस मामले को पेचीदा बना रही है । अशासकीय विद्यालय में कई तरह केफैसलों को लेकर अशासकीय विद्यालयों से जुड़े प्रबंधकों में रोज व्याप्त है।

यह हमला देहरादून स्थित नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान हुआ। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले की वजह अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्यों की मांगें बताई जा रही हैं, जो अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इस दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।

उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद थे, जो अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.