यूजीसी के विरोध सवर्ण शक्ति संगठन की महा रैली
डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
रामलीला मैदान से डीएम कैंप तक पहुंची रैली
हल्द्वानी skt.com
यूजीसी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है देश के विभिन्न हिस्सों में इसके लिए प्रदर्शन शुरू हो गए हैं हल्द्वानी में आज सवर्ण शक्ति संगठन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा गया।

भाजपा नेता प्रकाश हरबोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं रामलीला मैदान से डीएम कैंप कार्यालय तक रैली के रूप में पहुंचे यूजीसी रोलबैक के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे अपने हाथों में बड़ी संख्या में बैनर और तख्तियाँ लेकर नारे बाजी कर रहे थे।
रैली में शामिल लोगों ने बातचीत करने में ही है बताया गया कि इस कानून में किसी भी छात्र प्रोफेसर के खिलाफ अगर कोई जानबूझकर रिपोर्ट दर्ज करता है तो उसके खिलाफ सुनवाई न होकर सीधे कार्रवाई हो जाएगी।
इसके अलावा जो इसमें समिति बनाई गई है उसमें उसका कोई व्यक्ति सदस्य नहीं रखा गया है इसका मतलब यह है कि बिना पक्ष सुने ही ईर्ष्या से दर्ज किए गए मामले में सजा हो सकती है।
जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में पहुंचने के बाद संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने कहा कि इस तरह का कानून समाज को बांट रहे हैं। इस कानून में आरोपी को किसी अन्य फोरम में अपने पक्ष रखने का मौका नही मिलेगा। इस मौके पर भुवन भट्ट, जे एस बिष्ट, पार्षद तनुजा जोशी, बीना चौहान,, भुवन जोशी, बच्चन डांगी, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन