अंडरवर्ल्ड पर बड़ा एक्शन!, दाऊद का करीबी Salim Dola चढ़ा हत्थे!, इस्तांबुल से किया गया डिपोर्ट

ख़बर शेयर करें

 

dawood-ibrahim-salim-dola-deported-to-india dawood-ibrahim-connection-salim-dola-detained

Dawood Ibrahim Close Salim Dola Arrest: एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खुफिया एंजेसी को बड़ी कामयाबी मिली है। दाऊद इब्राहिम (dawood ibrahim) के करीबी सहयोगी ड्रग तस्कर सलीम डोला(Salim Dola ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज 28 अप्रैल को उसे भारत लाया गया है। इस्तांबुल से गिरफ्तार कर उसे भारत डिपोर्ट किया गया है। आज दिल्ली के एक टेक्निकल एयरपोर्ट पर उसे उतारा गया।

dawood ibrahim

दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम जोला चढ़ा हत्थे! Dawood Ibrahim Close Salim Dola Arrest

तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (MİT) और इस्तांबुल पुलिस विभाग के एक जॉइंट ऑपरेशन में कुख्यात भारतीय ड्रग तस्कर सलीम डोला को गिरफ्तार किया गया है। विशेष विमान से आज सुबह उसे भारत लाया गया। फिलहाल इंटेलिजेंस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इस्तांबुल में पकड़ कर उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया है।

इस्तांबुल से गिरफ्तार कर भारत किया गया डिपोर्ट

दरअसल सलीम डोला एक ड्रग माफिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में वो एक बड़े ड्रग्स मामले में मुख्य आरोपी है। हाल ही में उसे तुर्की के इस्तांबुल शहर से खुफिया एजेंसी ने दबोचा है।

इंटेलिजेंस अधिकारी की पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंपा जा सकता है। जिसमें ये पता लगाया जाएगा कि उसके तार और कहां से जुड़े हैं। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर MIT और स्थानीय पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत उसे हिरासत में लिया गया।

कौन है दाऊद का करीबी सलीम डोला?

बताते चलें कि सलीम डोला का दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से सीधा कनेक्शन है। दाऊद के लिए वो देश में नशे का कारोबार फैलाता था। सालाना हजारों करोड़ के ड्रग्स का वो कारोबार चलाता था। कई जगहों पर उसके अवैध ड्रग फैक्ट्रियां और लैब भी पकड़ी गई हैं। पहले वो मुंबई में था। जिसके बाद दुबई से वो इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

सलीम डोला का राइट हैंड मोहम्मद सलीम सोहेल को भी दबोचा

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अक्टूबर 2025 में सलीम डोला के प्रमुख सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को भी पकड़ा था। उसे दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। तो वहीं नवंबर 2025 में सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला और उसके परिवार के चार सदस्यों को भी पकड़ा था।

(ये ब्रेकिंग स्टोरी है….ज्यादा जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)